भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भिलाई में दर्दनाक हादसा: कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से 49 वर्षीय संतोष यादव की मौत

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-1 स्थित त्रिदशेश्वर मंदिर के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 49 वर्षीय संतोष कुमार यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष अपने घर में कूलर चालू कर उसमें पानी भर रहे थे, तभी अचानक कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार यादव रोजमर्रा की तरह घर के कूलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट प्रवाहित होने से वे उससे चिपक गए। परिजनों और रिश्तेदारों ने तत्काल मुख्य स्विच बंद कर उन्हें कूलर से अलग किया और उपचार के लिए शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारती
Sarada

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कूलर में करंट कैसे आया और हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या अन्य कोई कारण तो नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

परिचित शैलेंद्र कुमार साहू ने बताया कि संतोष कुमार यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। वे घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad

पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने और समय-समय पर उनकी जांच कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज