भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भारती विश्वविद्यालय दुर्ग एवः छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित

दुर्ग, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार एवं अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई एवं भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ। यह दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान गतिविधियों, नवाचार, कौशल विकास एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के प्रयोजन से किया गया है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे दोनों संस्थानों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार एवं उप कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के कुलसचिव अमित सिंह राजपूत तथा सहायक प्राध्यापक श्री पंकज स्वर्णकार की उपस्थिती मे एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए। 

मुकेश
Sarada


समझौते के प्रमुख बिंदुओं में संयुक्त शोध परियोजनाओं का संचालन, नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहन, कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन, प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप अवसरों का विस्तार, कार्यशालाओं, सेमिनारों, वेबिनारों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का संयुक्त आयोजन तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक आदान-प्रदान  शामिल हैं। उक्त अवसर पर भारती विश्वविद्यालय के  उप कुलपति डॉ भट्ट ने कहा कि उक्त समझौता ज्ञापन विश्वविद्यालय की सतत गुणवत्तापूर्ण, शोधोन्मुख एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। सीएसवीटीयू कुलसचिव अमित सिंह राजपूत ने इस समझौते को ज्ञान, नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताते हुए  दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता एवं संसाधनों के समन्वय को विद्यार्थियों  और शोधार्थियों के लिए लाभकारी माना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, शिक्षाविदो एवं विशेषज्ञों ने इस पहल को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाला बताया , तथा  आशा व्यक्त की कि इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

खाटू श्याम
Ad

यह समझौता प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों के मध्य सहयोगात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध होगा तथा शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Ad