भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल: प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने व्यापारियों संग साझा कीं उपलब्धियां, SAIL की नई लीज नीति पर जताया आभार

भिलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने व्यापारियों से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, विकास और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम के दौरान भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) द्वारा सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं के लिए टोकन मनी पर लीज नवीनीकरण की सुविधा दिए जाने संबंधी नए आदेश का स्वागत किया। उन्होंने इसके लिए प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से व्यापारिक एवं सामाजिक संगठन इस विषय को लेकर प्रयासरत थे। उनके सतत मार्गदर्शन और प्रयासों का ही परिणाम है कि सेल बोर्ड ने नई नीति लागू की है, जिससे स्थानीय संस्थाओं और नागरिकों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

मुकेश
Sarada

ज्ञानचंद जैन ने कहा कि नई लीज नीति से वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान होने का रास्ता खुला है और इससे अनेक सामाजिक, धार्मिक तथा जनहित में कार्य करने वाली संस्थाओं को राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी व्यापारिक और सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

खाटू श्याम
Ad

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने भी प्रेम प्रकाश पाण्डेय का स्वागत करते हुए नई लीज नीति को स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया। व्यापारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Ad

अपने संबोधन में प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करते हुए देश के करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

कार्यक्रम में रामकुमार गुप्ता, दिनेश सिंघल, राजेश दौड़ी, वेद प्रकाश गुप्ता, युगल खेतान, अजय दीक्षित, मुकेश जैन, शांतनु, रवि, चेतन ताम्रकार, दीपक राव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं गोल्डी सोनी, उपासना साहू, सविता महक, सीमा तिवारी और पद्मनाभन की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन सेक्टर-10 व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने किया।