Breaking News
मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी कन्हैया सोनी की मौजूदगी में दुर्ग में “व्यापारी कर संवाद” कार्यक्रम, व्यापारियों और आयकर अधिकारियों के बीच हुआ सार्थक संवाद राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी... सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मान भिलाई कैन डू फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने 501 बहनों से बंधवाई राखी, दिया रिटर्न गिफ्ट भिलाई में कानून का खौफ खत्म?लिफ्ट मांगने पर युवक को चाकू मारा, मौत,आरोपी फरार नेपाल त्रासदी: चाय पीने रुके तो बच गई जान, बाढ़ में फंसने से बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के 5 दोस्त...,जो देखा, उसे कभी नहीं भूल पाएंगे,सुनाई त्रासदी की दर्दनाक दास्तान सुपेला में फ्लाईओवर पर सियासत तेज: व्यापारियों के साथ खड़े हुए सांसद विजय बघेल, बोले:-“जनभावना के खिलाफ नहीं होगा निर्माण” भारती विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल: बहन की कलाई पर राखी बंधी थी, भाई को चाकू-पत्थर से उतारा मौत के घाट बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र कन्हैया सोनी ने दी स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि — “याद आओगे मुकेश… जाने वाले हो, सके तो लौट के आना” जेल की दीवारें नहीं रोक सकीं रिश्तों की डोर: रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल दुर्ग में भावुक हुआ माहौल, 4 हजार बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी रक्षाबंधन पर वर्दी में दिखा भाई का फर्ज: दुर्ग पुलिस ने बचाई महिला की जान,जानने के लिए पढ़िए... छत्तीसगढ़: नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता,बीजेपी नेता की डॉक्टर बेटी भी शामिल सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी “जिनका कोई नहीं, उनका सहारा बनी यूथ सिख सेवा समिति: इंद्रजीत सिंह छोटू ने कराया जरूरतमंद का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार,निभाया इंसानियत का फर्ज"... रायपुर की ‘बेवफा पत्नी’ नेपाल में मिली, पति ने बाढ़ के बीच समझा था लापता,तलाश हुई तो दूसरे युवक के साथ मिली पत्नी... "महादेव की आराधना से जनकल्याण का संकल्प: भिलाई जिला भाजपा कार्यालय में रुद्राभिषेक, कन्हैया सोनी सहित भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना” विनोद सिंह के नेतृत्व में 1500 श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा, कन्हैया सोनी ने बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा" - धीरज बाकलीवाल,...,8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी सौतेली मां भी भरण-पोषण की हकदार: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला- 3 बेटों को हर महीने देने होंगे 9 हजार रुपये भिलाई में हेरिटेज स्कूल और RISE N SHINE स्कूल के बस चालक नशे में मिले, दोनों स्कूल बसें जब्त; धारा 185 MV Act में कार्रवाई दुर्ग में बड़ा हादसा टला: महापौर अलका बाघमार की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं महापौर,मचा हड़कंप... विधायक देवेंद्र यादव ने महापौर नीरज पाल को लिखा पत्र, मौर्या टॉकीज अंडरब्रिज का नाम स्व. बशिष्ट नारायण मिश्रा के नाम पर करने की मांग मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार देश-रक्षकों की कलाइयों पर सजा शकुन्तला की छात्राओं का स्नेह-सूत्र भाजपा सांसद भोजराज बोले-नींबू काटकर बारिश रोकी, कांग्रेस ने कसा तंज- शक्कर के कीमत भी कम करा देते छत्तीसगढ़: 10 साल के लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत..., रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की मौत,युवती ने भी काटा गला भिलाई से कोटेश्वर धाम रवाना हुईं वार्ड-42 की हजारों महिलाएं, भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी हुए शामिल
• मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व • सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग • भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... • सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी • कन्हैया सोनी की मौजूदगी में दुर्ग में “व्यापारी कर संवाद” कार्यक्रम, व्यापारियों और आयकर अधिकारियों के बीच हुआ सार्थक संवाद • राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... • दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... • ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी • रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन • Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल • नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत • कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन • निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” • विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत • CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार • भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी • राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी • “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” • देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन • 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... • नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी • छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी... • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह • छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मान • भिलाई कैन डू फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने 501 बहनों से बंधवाई राखी, दिया रिटर्न गिफ्ट • भिलाई में कानून का खौफ खत्म?लिफ्ट मांगने पर युवक को चाकू मारा, मौत,आरोपी फरार • नेपाल त्रासदी: चाय पीने रुके तो बच गई जान, बाढ़ में फंसने से बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के 5 दोस्त...,जो देखा, उसे कभी नहीं भूल पाएंगे,सुनाई त्रासदी की दर्दनाक दास्तान • सुपेला में फ्लाईओवर पर सियासत तेज: व्यापारियों के साथ खड़े हुए सांसद विजय बघेल, बोले:-“जनभावना के खिलाफ नहीं होगा निर्माण” • भारती विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित • रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल: बहन की कलाई पर राखी बंधी थी, भाई को चाकू-पत्थर से उतारा मौत के घाट • बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र • कन्हैया सोनी ने दी स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि — “याद आओगे मुकेश… जाने वाले हो, सके तो लौट के आना” • जेल की दीवारें नहीं रोक सकीं रिश्तों की डोर: रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल दुर्ग में भावुक हुआ माहौल, 4 हजार बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी • रक्षाबंधन पर वर्दी में दिखा भाई का फर्ज: दुर्ग पुलिस ने बचाई महिला की जान,जानने के लिए पढ़िए... • छत्तीसगढ़: नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता,बीजेपी नेता की डॉक्टर बेटी भी शामिल • सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी • “जिनका कोई नहीं, उनका सहारा बनी यूथ सिख सेवा समिति: इंद्रजीत सिंह छोटू ने कराया जरूरतमंद का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार,निभाया इंसानियत का फर्ज"... • रायपुर की ‘बेवफा पत्नी’ नेपाल में मिली, पति ने बाढ़ के बीच समझा था लापता,तलाश हुई तो दूसरे युवक के साथ मिली पत्नी... • "महादेव की आराधना से जनकल्याण का संकल्प: भिलाई जिला भाजपा कार्यालय में रुद्राभिषेक, कन्हैया सोनी सहित भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना” • विनोद सिंह के नेतृत्व में 1500 श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा, कन्हैया सोनी ने बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद • गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा" - धीरज बाकलीवाल,...,8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी • सौतेली मां भी भरण-पोषण की हकदार: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला- 3 बेटों को हर महीने देने होंगे 9 हजार रुपये • भिलाई में हेरिटेज स्कूल और RISE N SHINE स्कूल के बस चालक नशे में मिले, दोनों स्कूल बसें जब्त; धारा 185 MV Act में कार्रवाई • दुर्ग में बड़ा हादसा टला: महापौर अलका बाघमार की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं महापौर,मचा हड़कंप... • विधायक देवेंद्र यादव ने महापौर नीरज पाल को लिखा पत्र, मौर्या टॉकीज अंडरब्रिज का नाम स्व. बशिष्ट नारायण मिश्रा के नाम पर करने की मांग • मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार • देश-रक्षकों की कलाइयों पर सजा शकुन्तला की छात्राओं का स्नेह-सूत्र • भाजपा सांसद भोजराज बोले-नींबू काटकर बारिश रोकी, कांग्रेस ने कसा तंज- शक्कर के कीमत भी कम करा देते • छत्तीसगढ़: 10 साल के लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत..., रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की मौत,युवती ने भी काटा गला • भिलाई से कोटेश्वर धाम रवाना हुईं वार्ड-42 की हजारों महिलाएं, भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी हुए शामिल
Chhattisgarh Ki Awaaz
धार्मिक

शिव महापुराण कथा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: 632 पुलिसकर्मियों की तैनाती...,दुर्ग पुलिस ने तय की सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था,जानें और क्या रहेगा खास

August 16, 2026, 03:29 PM 13900
ST Thomas collage
धीरज

जयंती स्टेडियम में 17 से 26 अगस्त तक शिव महापुराण कथा के लिए दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति के मद्देनजर पार्किंग एवं प्रवेश मार्ग निर्धारित

बोलबम सेवा समिति खुरसी पार, भिलाई द्वारा 17 से 26 अगस्त 2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

Bharti college

तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर  साथ ने  जयंती स्टेडियम, भिलाई स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया

MGM School se 6
Soni ji
Sarada

लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए 22 राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 632 पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल है।

खाटू श्याम
Rungta

कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ की लगातार निगरानी के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

रस्तोगी कॉलेज

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात के सुचारू संचालन के लिए 09 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं तथा विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था तय की गई है।

अल्ताफ
शमशेर

मुख्य बिंदु

बोलबम सेवा समिति खुरसी पार, भिलाई द्वारा दिनांक 17.08.2026 से 26.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

आयोजन की व्यापकता को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को विभिन्न स्तरों पर विभाजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। आयोजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए कुल 632 पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस बल की तैनाती

आयोजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल में 04 ASP/AC, 18 DSP/Dc, 15 निरीक्षक, 65 उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक, 36 प्रधान आरक्षक, 364 आरक्षक एवं 130 महिला आरक्षक शामिल हैं।

इस प्रकार आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कुल 632 पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। पुलिस बल को कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़ वाले क्षेत्रों तथा आवश्यकतानुसार अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

संक्षिप्त विवरण

शिव महापुराण कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजन से पूर्व सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई है। कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग स्थल, वीआईपी प्रवेश, यातायात दबाव वाले मार्गों तथा संभावित भीड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कलेक्टर के साथ जयंती स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समिति को आयोजन प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

आयोजन की तैयारियों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस प्रशासन, यातायात पुलिस, आयोजन समिति, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित भीड़, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात दबाव, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सभी संबंधित विभागों एवं आयोजन समिति के दायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं, ताकि आयोजन के दौरान प्रत्येक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध रूप से निर्वहन कर सकें। पुलिस एवं संबंधित विभागों के मध्य निरंतर समन्वय बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था

लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 632 पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश एवं निकास मार्गों पर भीड़ को व्यवस्थित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। भीड़ के अत्यधिक एकत्र होने वाले स्थानों, प्रवेश-निकास मार्गों एवं प्रमुख गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित स्थिति का समय रहते आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों एवं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं आयोजन से जुड़े कर्मियों के मध्य समन्वय रखा जाएगा।

यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान शहर एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा पूर्व से मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए निर्धारित मार्गों का उपयोग करें।

निर्धारित पार्किंग स्थल

1. भिलाई निवास के सामने हेलिपैड
2. फुटबॉल ग्राउंड, भिलाई निवास के बगल
3. प्रगति मैदान के पीछे (vip)
4. बैंक परिसर (vip)
5. सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड 
6. कला मंदिर के सामने
7. शहीद उद्यान के सामने
8. हरिराज सिविक सेंटर के बगल में
9. पैसिफिक मॉन्यूमेंट गार्डन के सामने

विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग

1. रायपुर, चरौदा, भिलाई-03, नंदिनी एवं पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहन:
कुहराली → सिरसा गेट → पावर हाउस/चंद्रा-मौर्या → 25 मिलियन टन चौक → सेक्टर-06 पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग → वहां से पैदल जयंती स्टेडियम।

2. कुम्हारी, खेमटा, धमधा, जेवरा सिरसा एवं नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन:
ग्रीन चौक → राजेंद्र पार्क चौक → सेक्टर-09 चौक → सेक्टर-06 ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल जयंती स्टेडियम।

3. राजनांदगांव एवं बालोद की ओर से आने वाले वाहन:
पुलगांव चौक → जेल तिराहा → भिलाई निवास के सामने हेलिपैड ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल।

4. धमतरी, अभनपुर एवं पाटन की ओर से आने वाले वाहन:
उतई नेवई → भिलाई निवास के बाजू फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल।

वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा मुख्य मार्गों, प्रवेश मार्गों अथवा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।

प्रवेश व्यवस्था

महाराज एवं आयोजक परिवार का प्रवेश: मंच के पीछे गेट/फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से निर्धारित किया गया है।

वीआईपी प्रवेश: शहीद पार्क के आगे बैंक कटिंग तथा पार्किंग क्लब के पास से निर्धारित किया गया है।

सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश: भिलाई क्लब, मिराज चौक (सी.ए. चौक) एवं बैंक परिसर चौक की ओर से निर्धारित किया गया है।

श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित प्रवेश मार्ग का ही उपयोग करें तथा पुलिस एवं आयोजन समिति द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

कार्यक्रम स्थल

जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर, जिला दुर्ग।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि शिव महापुराण कथा में शामिल होने के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थल, प्रवेश मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का अनिवार्य रूप से पालन करें।

अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। कार्यक्रम स्थल के आसपास मुख्य सड़क, प्रवेश मार्ग अथवा प्रतिबंधित स्थान पर वाहन पार्क न करें। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

श्रद्धालु अपने साथ आने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं परिजनों का विशेष ध्यान रखें। भीड़ में किसी व्यक्ति के बिछड़ने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा निर्धारित सहायता व्यवस्था से संपर्क करें।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को दें। अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन किसी सूचना को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें।

दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात के सुचारू संचालन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपेक्षा है कि वे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए आयोजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

Trending Now