Breaking News
मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी कन्हैया सोनी की मौजूदगी में दुर्ग में “व्यापारी कर संवाद” कार्यक्रम, व्यापारियों और आयकर अधिकारियों के बीच हुआ सार्थक संवाद राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी... सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मान भिलाई कैन डू फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने 501 बहनों से बंधवाई राखी, दिया रिटर्न गिफ्ट भिलाई में कानून का खौफ खत्म?लिफ्ट मांगने पर युवक को चाकू मारा, मौत,आरोपी फरार नेपाल त्रासदी: चाय पीने रुके तो बच गई जान, बाढ़ में फंसने से बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के 5 दोस्त...,जो देखा, उसे कभी नहीं भूल पाएंगे,सुनाई त्रासदी की दर्दनाक दास्तान सुपेला में फ्लाईओवर पर सियासत तेज: व्यापारियों के साथ खड़े हुए सांसद विजय बघेल, बोले:-“जनभावना के खिलाफ नहीं होगा निर्माण” भारती विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल: बहन की कलाई पर राखी बंधी थी, भाई को चाकू-पत्थर से उतारा मौत के घाट बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र कन्हैया सोनी ने दी स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि — “याद आओगे मुकेश… जाने वाले हो, सके तो लौट के आना” जेल की दीवारें नहीं रोक सकीं रिश्तों की डोर: रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल दुर्ग में भावुक हुआ माहौल, 4 हजार बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी रक्षाबंधन पर वर्दी में दिखा भाई का फर्ज: दुर्ग पुलिस ने बचाई महिला की जान,जानने के लिए पढ़िए... छत्तीसगढ़: नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता,बीजेपी नेता की डॉक्टर बेटी भी शामिल सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी “जिनका कोई नहीं, उनका सहारा बनी यूथ सिख सेवा समिति: इंद्रजीत सिंह छोटू ने कराया जरूरतमंद का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार,निभाया इंसानियत का फर्ज"... रायपुर की ‘बेवफा पत्नी’ नेपाल में मिली, पति ने बाढ़ के बीच समझा था लापता,तलाश हुई तो दूसरे युवक के साथ मिली पत्नी... "महादेव की आराधना से जनकल्याण का संकल्प: भिलाई जिला भाजपा कार्यालय में रुद्राभिषेक, कन्हैया सोनी सहित भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना” विनोद सिंह के नेतृत्व में 1500 श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा, कन्हैया सोनी ने बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा" - धीरज बाकलीवाल,...,8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी सौतेली मां भी भरण-पोषण की हकदार: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला- 3 बेटों को हर महीने देने होंगे 9 हजार रुपये भिलाई में हेरिटेज स्कूल और RISE N SHINE स्कूल के बस चालक नशे में मिले, दोनों स्कूल बसें जब्त; धारा 185 MV Act में कार्रवाई दुर्ग में बड़ा हादसा टला: महापौर अलका बाघमार की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं महापौर,मचा हड़कंप... विधायक देवेंद्र यादव ने महापौर नीरज पाल को लिखा पत्र, मौर्या टॉकीज अंडरब्रिज का नाम स्व. बशिष्ट नारायण मिश्रा के नाम पर करने की मांग मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार देश-रक्षकों की कलाइयों पर सजा शकुन्तला की छात्राओं का स्नेह-सूत्र भाजपा सांसद भोजराज बोले-नींबू काटकर बारिश रोकी, कांग्रेस ने कसा तंज- शक्कर के कीमत भी कम करा देते छत्तीसगढ़: 10 साल के लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत..., रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की मौत,युवती ने भी काटा गला भिलाई से कोटेश्वर धाम रवाना हुईं वार्ड-42 की हजारों महिलाएं, भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी हुए शामिल
• मैत्री विद्या निकेतन में दही लूट के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व • सेफी ने केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, स्टील अधिकारियों एवं कार्मिकों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग • भिलाई में कचरा प्रबंधन सेंटर में ‘I Am A Disco Dancer’ पर ठुमके: वायरल VIDEO ने मचाया बवाल,निगम ने थमाया जोन-4 स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस,जानें क्या है पूरा मामला... • सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी • कन्हैया सोनी की मौजूदगी में दुर्ग में “व्यापारी कर संवाद” कार्यक्रम, व्यापारियों और आयकर अधिकारियों के बीच हुआ सार्थक संवाद • राजनांदगांव में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल,देखकर कांप उठी... • दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिलेः अब तक 17 पॉजिटिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती, जानने के लिए पढ़िए... • ब्लड सैंपल हाथ में लेकर कैटवॉक: लैब में ‘रील का खेल’ पड़ा भारी, 3 टेक्नीशियनों की गई नौकरी • रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन • Radhakrishnan CG Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल • नई उड़ान, नए सपने…,भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘दीक्षारंभ 2026’ के साथ नवप्रवेशियों का स्वागत • कोनारी में 9 सितंबर को मनाई जाएगी स्व. कमला देवी साहू की पुण्यतिथि, तीज मिलन और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन • निकुम में गरजे ताम्रध्वज साहू, महंगाई पर भाजपा को घेरा—“जनता त्रस्त, सरकार मस्त” • विधायक रिकेश सेन के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, दशकों पुराने पुल को मिलेगा नया स्वरूप, यातायात दबाव और ओवरफ्लो समस्या से राहत • CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार • भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच जारी • राहुल गांधी के समर्थन में मुकेश चंद्राकर की हुंकार: सुपेला में उमड़ा कांग्रेस का सैलाब, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी...FIR रद्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी • “फिट इंडिया मुहिम के तहत भिलाई में निकली साइकिल रैली, 75 बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा” • देहदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आए विधायक रिकेश सेन • 9 सितंबर को खुलेगा आरक्षण का पिटारा: भिलाई-रिसाली-चरोदा निगम के वार्डों की तस्वीर होगी साफ,जानने के लिए पढ़िए... • नशे में मौत को दावत: उफनते दादर नाले में उतारी स्कॉर्पियो, तेज बहाव में फंसे दो युवक; पुलिस ने जब्त की गाड़ी • छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में अगले 24 घंटे बरसेंगे बादल, प्रशासन ने जारी की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी... • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह • छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मान • भिलाई कैन डू फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने 501 बहनों से बंधवाई राखी, दिया रिटर्न गिफ्ट • भिलाई में कानून का खौफ खत्म?लिफ्ट मांगने पर युवक को चाकू मारा, मौत,आरोपी फरार • नेपाल त्रासदी: चाय पीने रुके तो बच गई जान, बाढ़ में फंसने से बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के 5 दोस्त...,जो देखा, उसे कभी नहीं भूल पाएंगे,सुनाई त्रासदी की दर्दनाक दास्तान • सुपेला में फ्लाईओवर पर सियासत तेज: व्यापारियों के साथ खड़े हुए सांसद विजय बघेल, बोले:-“जनभावना के खिलाफ नहीं होगा निर्माण” • भारती विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित • रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल: बहन की कलाई पर राखी बंधी थी, भाई को चाकू-पत्थर से उतारा मौत के घाट • बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र • कन्हैया सोनी ने दी स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि — “याद आओगे मुकेश… जाने वाले हो, सके तो लौट के आना” • जेल की दीवारें नहीं रोक सकीं रिश्तों की डोर: रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल दुर्ग में भावुक हुआ माहौल, 4 हजार बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी • रक्षाबंधन पर वर्दी में दिखा भाई का फर्ज: दुर्ग पुलिस ने बचाई महिला की जान,जानने के लिए पढ़िए... • छत्तीसगढ़: नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता,बीजेपी नेता की डॉक्टर बेटी भी शामिल • सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी • “जिनका कोई नहीं, उनका सहारा बनी यूथ सिख सेवा समिति: इंद्रजीत सिंह छोटू ने कराया जरूरतमंद का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार,निभाया इंसानियत का फर्ज"... • रायपुर की ‘बेवफा पत्नी’ नेपाल में मिली, पति ने बाढ़ के बीच समझा था लापता,तलाश हुई तो दूसरे युवक के साथ मिली पत्नी... • "महादेव की आराधना से जनकल्याण का संकल्प: भिलाई जिला भाजपा कार्यालय में रुद्राभिषेक, कन्हैया सोनी सहित भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना” • विनोद सिंह के नेतृत्व में 1500 श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा, कन्हैया सोनी ने बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद • गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा" - धीरज बाकलीवाल,...,8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी • सौतेली मां भी भरण-पोषण की हकदार: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला- 3 बेटों को हर महीने देने होंगे 9 हजार रुपये • भिलाई में हेरिटेज स्कूल और RISE N SHINE स्कूल के बस चालक नशे में मिले, दोनों स्कूल बसें जब्त; धारा 185 MV Act में कार्रवाई • दुर्ग में बड़ा हादसा टला: महापौर अलका बाघमार की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं महापौर,मचा हड़कंप... • विधायक देवेंद्र यादव ने महापौर नीरज पाल को लिखा पत्र, मौर्या टॉकीज अंडरब्रिज का नाम स्व. बशिष्ट नारायण मिश्रा के नाम पर करने की मांग • मनुस्मृति विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की चेतावनी, राहुल गांधी माफी मांगें वरना होगा बहिष्कार • देश-रक्षकों की कलाइयों पर सजा शकुन्तला की छात्राओं का स्नेह-सूत्र • भाजपा सांसद भोजराज बोले-नींबू काटकर बारिश रोकी, कांग्रेस ने कसा तंज- शक्कर के कीमत भी कम करा देते • छत्तीसगढ़: 10 साल के लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत..., रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद, युवक की मौत,युवती ने भी काटा गला • भिलाई से कोटेश्वर धाम रवाना हुईं वार्ड-42 की हजारों महिलाएं, भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी हुए शामिल
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह

August 30, 2026, 08:55 PM 2640
ST Thomas collage
धीरज

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी का अभिनंदन समारोह

    बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जुलाई 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त एवं अगस्त 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य व अनु पी उपस्थित थे।

Bharti college

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

MGM School se 6
Soni ji
Sarada

    इस सम्मान समारोह में जुलाई 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में श्री संजीब कुमार मिश्रा (एसएमएस-3), श्री ज्ञानेन्द्र कुमार साहू, जीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, जीएम (आरसीएल), श्री इंदु भूषण मिश्रा, जीएम (एसएमएस-2), श्री मधूसूदन नायक, जीएम (सीओसीसीडी), श्री राहूल निगम, जीएम (पीईएम), श्री बिनीतोष बाला, (एसएमएस-2), श्री मनोज जैन, जीएम (मार्केटिंग), श्री संदेश रामकृष्णा शेंडे, जीएम (एसईडी), श्री भारती जवाहर बाबू, जीएम (मार्स), श्री डी पी मजगवाली, जीएम (एसएमएस-2),  श्री अरूणवा बैनर्जी, जीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, डीजीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री संजय अग्रवाल, डीजीएम, (ईडीडी), श्रीमती गगन गोयल, डीजीएम (आईएंडए), श्री राजेश कुमार गोस्वामी, एजीएम (एसएमएस-2), श्री सजीव डेनियल, एजीएम (सीओसीसीडी), श्री कौशलेन्द्र कुमार गुप्ता, एजीएम (आरसीएल), श्री कुलभूषण भटनागर, एजीएम (एसएमएस-2), श्री रामाकृष्णा जायसवाल, डिप्टी मैनेजर (आरएसएम), श्री रोहित कुमार मैनी, डिप्टी मैनेजर  (एलडीसीपी), श्री मयंक कुमार करमाहे, असिस्टेंट मैनेजर (टीएसडी), श्री प्रदीप कुमार दास शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर (एसपी-2) एवं अगस्त 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में श्री उमेश भारद्वाज, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री प्रभाकर एस खोब्रागढ़, जीएम इंचार्ज (पीईएम), श्री मनमोहन सिंह यादव, एजीएम (एचएम), श्री मनीष दुबे, एजीएम (माइंस एचक्यू), श्री जार्ज विलियम, एजीएम (एचआर), श्री लातूरी सिंह सवेरिया, डिप्टी मैनेजर (एसपी-3) का सम्मान किया गया।

खाटू श्याम
Rungta

अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

रस्तोगी कॉलेज

    सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होनंे ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
 
यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर

अल्ताफ
शमशेर

    समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।
    उन्होने बताया कि सेल मेडिक्लेम की सुविधाओं में विस्तार हेतु सेफी द्वारा सेल प्रबंधन से सेल के सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्नों द्वारा सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं के समकक्ष सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रयास जारी है।

बीएसपी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया केस

    श्री बंछोर ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।
    सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से  ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है। अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वो सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर किया है। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस बिलासपुर उच्च न्यायालय में दायर किया। सुनवाई अभी पेंडिंग है। सेल पीएफ ट्रस्ट सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता में दिनांक 22 जनवरी 2026 को हुआ है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता द्वारा 29 जनवरी 2026 को सेल पीएफ ट्रस्टों (सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी) के पक्ष में निर्णय दिया गया है जिससे सेल इन पीएफ ट्रस्टों के सदस्यों को ईपीएस-95 हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है। भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। सेफी टीम ने हायर पेंशन हेतु सभी केन्द्रीय मंत्रियों से मिलकर व पत्र के माध्यम से इस मुद्दे को अवगत कराया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हायर पेंशन हेतु दिए गए दिशानिर्देशों को ईपीएफओ द्वारा मनमाने ढंग से पेंशन हितग्राहियों को हायर पेंशन से वंचित करने की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ओए-बीएसपी के कार्यों को सराहा
    सेवानिवृत्त अधिकारी श्री उमेश भारद्वाज, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स), ने बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के लिए संगठन के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “ऑफिसर्स एसोसिएशन न केवल सेवारत अधिकारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों से निरंतर आत्मीय संबंध बनाए रखते हुए उनके सम्मान और हितों का भी पूरा ध्यान रखता है। यह संगठन अपने सदस्यों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर एक परिवार की तरह कार्य कर रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।“ 
    सम्मान समारोह में अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओए-बीएसपी महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने कहा कि “बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन अपने प्रत्येक सदस्य को सेवा काल के साथ-साथ सेवानिवृत्ति के पश्चात भी परिवार का अभिन्न अंग मानता है।

सेवानिवृत्त अधिकारी अपने अनुभव, ज्ञान एवं कार्यसंस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। एसोसिएशन सदैव उनके हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान तथा उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।“

उन्होंने आगे कहा कि “एसोसिएशन का उद्देश्य केवल अधिकारियों के सेवा संबंधी हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान, सामाजिक सहभागिता एवं पारस्परिक सहयोग की परंपरा को भी सुदृढ़ करना है। इस प्रकार के सम्मान समारोह वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम हैं तथा युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।“ उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।

    कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि दिनेश मानिकपुरी ने किया। 
कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधिगण- संजय कुमार तिवारी, एम ए आर शरीफ, विरेन्द्र सिंह, रोहित हरित, एम विजय कुमार, एस के नागले, सोमेश द्विवेदी, दिवाकर सिरमौर, निमेश कुमार गुप्ता, विवेक सिंह चौहान, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, आदित्य दुबे, जी पी सोनी, संजीव कुमार सोनी, विकास सिन्हा, श्वेत कुमार मिश्रा, एच एल सोनवानी, अंकुर राठौर, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, अखिल मिश्रा, रोहित सांगवान, राजूल कुमार पाण्डेय एवं एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।
                                                    आफिसर्स एसोसिऐशन भिलाई

Trending Now