Breaking News
● महादेव सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, सौरभ के बाद अब दूसरे मास्टरमाइंड की बारी, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों के कई बड़े राज खुलने की उम्मीद ● दीपावली पर दुर्ग पुलिस का ट्रैफिक प्लान तैयार: बाजारों में पार्किंग के पुख्ता इंतजाम, नो-पार्किंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,नशे में ड्राइविंग और भारी वाहनों पर SSP की सख्ती ● भारती विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना राज्य उत्सव ● दुर्ग पुलिस की मजबूत पैरवी से पलटा अदालत का फैसला: अवैध शराब परिवहन के दोनों आरोपियों को 2-2 साल की सश्रम कैद, निचली अदालत की दोषमुक्ति खारिज ● महादेव सट्टा सिंडिकेट पर CBI का शिकंजा: सौरभ चंद्राकर 8 दिन की रिमांड पर, दिल्ली में खुलेंगे घोटाले के राज,ED भी कस्टडी की तैयारी में ● के.डी. पब्लिक स्कूल दुर्ग की 8 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास: छत्तीसगढ़ को बनाया सिस्टो बॉल चैंपियन, फाइनल में कर्नाटक को 26–16 से दी शिकस्त ● मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में भिलाई निगम को प्राप्त हुए दावा आपत्ति का निराकरण, राजनीतिक पार्टियों को कराया गया अवलोकन ● भिलाई इस्पात संयंत्र को अवैध कब्ज़ाधारियों के विरुद्ध बड़ी जीत: हाईकोर्ट ने खारिज कीं सभी 10 याचिकाएँ, अब 69 करोड़ रुपये की वसूली और भूमि कब्ज़े का रास्ता साफ़ ● मैत्री विद्या निकेतन ने अंतर-विद्यालयी विज्ञान संगोष्ठी प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया। ● भिलाई में बड़ा सड़क हादसा: सुपेला में बेकाबू ट्रक का तांडव...,डिवाइडर-खंभे तोड़कर पलटा जीआई वायर से लदा ट्रक, पुलिस की तत्परता से यातायात बहाल,देखिए वीडियो ● खुर्सीपार चौक पर ओवरब्रिज बना तो उजड़ सकता है बाजार! व्यापारियों की चिंता लेकर कलेक्टर से मिला चेम्बर का प्रतिनिधिमंडल ● निशाने पर बाबा बागेश्वर: दिग्विजय ने कसा तंज, भूपेश बोले- केमिकल लोचा है, इनकी रेबीज की जांच हो ● भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट पर रोजाना जाम का तांडव: ट्रक-ट्रेलरों ने चौक को बनाया पार्किंग, जिम्मेदार अधिकारी मौन, परेशान कर्मचारी किससे करें शिकायत? ● रुगंटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ● आयुष्मान योजना में बड़ा एक्शन: भिलाई के शंकराचार्य और पल्स समेत छत्तीसगढ़ के 16 अस्पताल ब्लैकलिस्टेड, 3 साल की गाज.. ,ये 16 अस्पताल हुए आयुष्मान से बाहर ● थाना वैशाली नगर: दुर्ग पुलिस का शिकंजा..., 40% मासिक ब्याज वसूलने वाली फरार मुख्य आरोपी सीमा यादव गिरफ्तार, ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर से करती थी प्रताड़ित ● ऑनलाइन सट्टेबाजों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का करारा प्रहार! WINBUZZ गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को दबोचा, ₹4.93 लाख नगद सहित लाखों का सामान जब्त ● आया त्योहार चलो बाजार अभियान के तहत त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भिलाई चेम्बर का पुलिस अधिकारियों से मिला दल ● भिलाई को राज्य स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात: ₹6 प्रति वर्गफीट में बीएसपी आवास रिटेंशन स्कीम पर बनी सहमति, सांसद विजय बघेल के स्वागत में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, जनहित संघर्ष समिति ने जताया आभार ● भिलाई के युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे भाजपा नेता कन्हैया सोनी, वॉलीबॉल प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह; खिलाड़ियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश ● महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा अब करीब: ओमान से भारत लाया गया मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी,मचा हड़कंप... ● छठ पर्व की तैयारियों में जुटा भिलाई निगम, शहर के तालाबों एवं घाटों में युद्धस्तर पर चल रहा सफाई अभियान ● वोट बचाओ देश बचाओ रैली में हुई लाखों की भीड़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस से नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली:- अय्यूब खान ● महादेव सट्टा सिंडिकेट पर सबसे बड़ा प्रहार! ओमान से दबोचकर भारत लाया गया मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर,2 नवंबर को रायपुर कोर्ट में पेशी,अब खुलेगा करोड़ों के नेटवर्क का राज! ● पुलिस स्मृति दिवस पर सिविक सेंटर में गूंजा देशभक्ति का स्वर, पुलिस बैंड की प्रस्तुति और कैंडल जलाकर नागरिकों ने शहीदों को किया नमन ● मतदाता लिस्ट में गड़बड़ियों को चुनाव आयोग ने सही माना और विधायक रिकेश सेन इसे झूठला रहे: मुकेश चंद्राकर ● भिलाई की मतदाता सूची में बड़ा खेल: 37 हजार से ज्यादा नाम दूसरे वार्डों में मिले,भिलाई नगर निगम में SDM सहित 15 अधिकारियों को नोटिस ● शिवनाथ नदी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: SDRF की तत्परता से तेज बहाव के बीच सफल हुआ चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन ● बिना लाइसेंस बेटे को थमाई बाइक: हादसे में गई एक युवक की जान,पिता को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा ● बच्चों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा: 14 दिन की छुट्टियां, जानिए कब खुलेंगे स्कूल ● बीएसपी आवास: राउरकेला में लाइसेंस, भिलाई में क्यों नहीं? विधायक देवेंद्र यादव का BSP DIC को पत्र ● केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दुर्ग में गूंजी लोकतंत्र बचाओ की हुंकार, 20 हजार से अधिक लोगों की जनसभा में कन्हैया सोनी भी हुए शामिल ● छठ पूजा की तैयारियों और विकास कार्यों को लेकर आयुक्त सुरुचि सिंह सख्त, तालाबों के निरीक्षण के साथ रेलवे लाइन किनारे प्रस्तावित सड़क निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश ● भिलाई निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयुक्त सुरुचि सिंह एक्शन मोड में: कल्याण कॉलेज का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम से मतगणना तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश ● सीजू एन्थोनी ने उठाई भिलाई के हजारों पूर्व बीएसपी कर्मचारियों और लीजधारकों की आवाज, आवास समस्या के स्थायी समाधान के लिए इस्पात मंत्रालय और सेल मुख्यालय को भेजा पत्र ● थाना वैशाली नगर: दुर्ग पुलिस का दमदार एक्शन..., भिलाई से यूपी तक पीछा कर एक करोड़ की चोरी का किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार ● अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से शोक की लहर, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने पदाधिकारियों के साथ अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि ● भूपेश के आरोपों पर विधायक रिकेश का पलटवार, बोले:– हार के डर से भ्रम फैला रही कांग्रेस ● जनगणना 2027 को लेकर बड़ा ऐलान: जनवरी से शुरू होगी आबादी की गिनती,सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल,जानें आपके राज्य में कब पहुंचेगी टीम ● अहिवारा की राजनीति का एक अध्याय समाप्त: भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर ● भिलाई निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 कर्मचारियों के विभाग बदले; कार्यालयीन व्यवस्था सुधारने आयुक्त का फैसला ● फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार ● सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित ● विधायक रिकेश की पहल पर अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसायियों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता ● Exclusive: रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर,अब 5 घंटे में पहुंचेंगे रायपुर से जशपुर ● भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन राजनीतिक दिखावा, लोकतंत्र को कमजोर करने वाली पार्टी अब बचाने का कर रही ढोंग : राहुल शर्मा ● स्मृति नगर तालाब की सफाई में भिलाई निगम कर्मचारियों का अनूठा प्रयोग, कबाड़ से तैयार किया सफाई का जुगाड़ ● केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दुर्ग दौरे की तैयारियों पर भाजपा की रणनीतिक बैठक, कन्हैया सोनी सहित जिला संगठन के नेता रहे मौजूद ● वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के लिए दिल्ली कूच करेंगे लाखों देशभक्त, ताम्रध्वज साहू ने की जनता से चलो दिल्ली की अपील ● जाम से राहत, सुरक्षित सफर का लक्ष्य: जेपी नड्डा के दुर्ग दौरे पर यातायात पुलिस ने संभाली कमान, जारी किया रूट-पार्किंग प्लान
• महादेव सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, सौरभ के बाद अब दूसरे मास्टरमाइंड की बारी, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों के कई बड़े राज खुलने की उम्मीद • दीपावली पर दुर्ग पुलिस का ट्रैफिक प्लान तैयार: बाजारों में पार्किंग के पुख्ता इंतजाम, नो-पार्किंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,नशे में ड्राइविंग और भारी वाहनों पर SSP की सख्ती • भारती विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना राज्य उत्सव • दुर्ग पुलिस की मजबूत पैरवी से पलटा अदालत का फैसला: अवैध शराब परिवहन के दोनों आरोपियों को 2-2 साल की सश्रम कैद, निचली अदालत की दोषमुक्ति खारिज • महादेव सट्टा सिंडिकेट पर CBI का शिकंजा: सौरभ चंद्राकर 8 दिन की रिमांड पर, दिल्ली में खुलेंगे घोटाले के राज,ED भी कस्टडी की तैयारी में • के.डी. पब्लिक स्कूल दुर्ग की 8 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास: छत्तीसगढ़ को बनाया सिस्टो बॉल चैंपियन, फाइनल में कर्नाटक को 26–16 से दी शिकस्त • मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में भिलाई निगम को प्राप्त हुए दावा आपत्ति का निराकरण, राजनीतिक पार्टियों को कराया गया अवलोकन • भिलाई इस्पात संयंत्र को अवैध कब्ज़ाधारियों के विरुद्ध बड़ी जीत: हाईकोर्ट ने खारिज कीं सभी 10 याचिकाएँ, अब 69 करोड़ रुपये की वसूली और भूमि कब्ज़े का रास्ता साफ़ • मैत्री विद्या निकेतन ने अंतर-विद्यालयी विज्ञान संगोष्ठी प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया। • भिलाई में बड़ा सड़क हादसा: सुपेला में बेकाबू ट्रक का तांडव...,डिवाइडर-खंभे तोड़कर पलटा जीआई वायर से लदा ट्रक, पुलिस की तत्परता से यातायात बहाल,देखिए वीडियो • खुर्सीपार चौक पर ओवरब्रिज बना तो उजड़ सकता है बाजार! व्यापारियों की चिंता लेकर कलेक्टर से मिला चेम्बर का प्रतिनिधिमंडल • निशाने पर बाबा बागेश्वर: दिग्विजय ने कसा तंज, भूपेश बोले- केमिकल लोचा है, इनकी रेबीज की जांच हो • भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट पर रोजाना जाम का तांडव: ट्रक-ट्रेलरों ने चौक को बनाया पार्किंग, जिम्मेदार अधिकारी मौन, परेशान कर्मचारी किससे करें शिकायत? • रुगंटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन • आयुष्मान योजना में बड़ा एक्शन: भिलाई के शंकराचार्य और पल्स समेत छत्तीसगढ़ के 16 अस्पताल ब्लैकलिस्टेड, 3 साल की गाज.. ,ये 16 अस्पताल हुए आयुष्मान से बाहर • थाना वैशाली नगर: दुर्ग पुलिस का शिकंजा..., 40% मासिक ब्याज वसूलने वाली फरार मुख्य आरोपी सीमा यादव गिरफ्तार, ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर से करती थी प्रताड़ित • ऑनलाइन सट्टेबाजों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का करारा प्रहार! WINBUZZ गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को दबोचा, ₹4.93 लाख नगद सहित लाखों का सामान जब्त • आया त्योहार चलो बाजार अभियान के तहत त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भिलाई चेम्बर का पुलिस अधिकारियों से मिला दल • भिलाई को राज्य स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात: ₹6 प्रति वर्गफीट में बीएसपी आवास रिटेंशन स्कीम पर बनी सहमति, सांसद विजय बघेल के स्वागत में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, जनहित संघर्ष समिति ने जताया आभार • भिलाई के युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे भाजपा नेता कन्हैया सोनी, वॉलीबॉल प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह; खिलाड़ियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश • महादेव सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा अब करीब: ओमान से भारत लाया गया मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी,मचा हड़कंप... • छठ पर्व की तैयारियों में जुटा भिलाई निगम, शहर के तालाबों एवं घाटों में युद्धस्तर पर चल रहा सफाई अभियान • वोट बचाओ देश बचाओ रैली में हुई लाखों की भीड़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस से नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली:- अय्यूब खान • महादेव सट्टा सिंडिकेट पर सबसे बड़ा प्रहार! ओमान से दबोचकर भारत लाया गया मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर,2 नवंबर को रायपुर कोर्ट में पेशी,अब खुलेगा करोड़ों के नेटवर्क का राज! • पुलिस स्मृति दिवस पर सिविक सेंटर में गूंजा देशभक्ति का स्वर, पुलिस बैंड की प्रस्तुति और कैंडल जलाकर नागरिकों ने शहीदों को किया नमन • मतदाता लिस्ट में गड़बड़ियों को चुनाव आयोग ने सही माना और विधायक रिकेश सेन इसे झूठला रहे: मुकेश चंद्राकर • भिलाई की मतदाता सूची में बड़ा खेल: 37 हजार से ज्यादा नाम दूसरे वार्डों में मिले,भिलाई नगर निगम में SDM सहित 15 अधिकारियों को नोटिस • शिवनाथ नदी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: SDRF की तत्परता से तेज बहाव के बीच सफल हुआ चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन • बिना लाइसेंस बेटे को थमाई बाइक: हादसे में गई एक युवक की जान,पिता को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा • बच्चों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा: 14 दिन की छुट्टियां, जानिए कब खुलेंगे स्कूल • बीएसपी आवास: राउरकेला में लाइसेंस, भिलाई में क्यों नहीं? विधायक देवेंद्र यादव का BSP DIC को पत्र • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दुर्ग में गूंजी लोकतंत्र बचाओ की हुंकार, 20 हजार से अधिक लोगों की जनसभा में कन्हैया सोनी भी हुए शामिल • छठ पूजा की तैयारियों और विकास कार्यों को लेकर आयुक्त सुरुचि सिंह सख्त, तालाबों के निरीक्षण के साथ रेलवे लाइन किनारे प्रस्तावित सड़क निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश • भिलाई निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयुक्त सुरुचि सिंह एक्शन मोड में: कल्याण कॉलेज का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम से मतगणना तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश • सीजू एन्थोनी ने उठाई भिलाई के हजारों पूर्व बीएसपी कर्मचारियों और लीजधारकों की आवाज, आवास समस्या के स्थायी समाधान के लिए इस्पात मंत्रालय और सेल मुख्यालय को भेजा पत्र • थाना वैशाली नगर: दुर्ग पुलिस का दमदार एक्शन..., भिलाई से यूपी तक पीछा कर एक करोड़ की चोरी का किया पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार • अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से शोक की लहर, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने पदाधिकारियों के साथ अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि • भूपेश के आरोपों पर विधायक रिकेश का पलटवार, बोले:– हार के डर से भ्रम फैला रही कांग्रेस • जनगणना 2027 को लेकर बड़ा ऐलान: जनवरी से शुरू होगी आबादी की गिनती,सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल,जानें आपके राज्य में कब पहुंचेगी टीम • अहिवारा की राजनीति का एक अध्याय समाप्त: भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर • भिलाई निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 कर्मचारियों के विभाग बदले; कार्यालयीन व्यवस्था सुधारने आयुक्त का फैसला • फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार • सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित • विधायक रिकेश की पहल पर अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसायियों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता • Exclusive: रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर,अब 5 घंटे में पहुंचेंगे रायपुर से जशपुर • भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन राजनीतिक दिखावा, लोकतंत्र को कमजोर करने वाली पार्टी अब बचाने का कर रही ढोंग : राहुल शर्मा • स्मृति नगर तालाब की सफाई में भिलाई निगम कर्मचारियों का अनूठा प्रयोग, कबाड़ से तैयार किया सफाई का जुगाड़ • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दुर्ग दौरे की तैयारियों पर भाजपा की रणनीतिक बैठक, कन्हैया सोनी सहित जिला संगठन के नेता रहे मौजूद • वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के लिए दिल्ली कूच करेंगे लाखों देशभक्त, ताम्रध्वज साहू ने की जनता से चलो दिल्ली की अपील • जाम से राहत, सुरक्षित सफर का लक्ष्य: जेपी नड्डा के दुर्ग दौरे पर यातायात पुलिस ने संभाली कमान, जारी किया रूट-पार्किंग प्लान
Chhattisgarh Ki Awaaz
व्यापार

स्वदेशी जागरण मंच के 9 विभागों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी स्वदेशी विचारधारा, अजय भसीन बने प्रदेश संगठक

October 23, 2026, 06:38 PM 950
प्रिय ज्वेलर्स
अतुल ऑटो
धीरज

स्वदेशी जागरण मंच के 9 विभागों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी स्वदेशी विचारधारा, अजय भसीन बने प्रदेश संगठक

छत्तीसगढ़ के 21 व्यापारियों को मिला ‘छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न’ सम्मान, स्वदेशी व्यापार मंच की नई टीम घोषित

Bharti college

भिलाई। स्वदेशी जागरण मंच राष्ट्रहित, स्वदेशी विचारधारा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण के संकल्प के साथ देशभर में सक्रिय है। इसी कड़ी में मंच के अंतर्गत संचालित नौ विभागों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने, युवाओं एवं उद्यमियों को जागरूक करने तथा देश की आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति को सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में स्वदेशी व्यापारी मंच के प्रदेश संगठक के रूप में अजय भसीन तथा सह संगठक के रूप में गार्गी शंकर मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही 21 सदस्यों की टीम की घोषणा भी की गई।

Soni ji

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक श्री सतीश कुमार ने मंच के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि स्वदेशी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, भारतीय उद्योगों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित करना और देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना मंच का प्रमुख उद्देश्य है। स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Christian Collage
श्री राम
Rungta

21 व्यापारियों को मिला ‘छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न’ सम्मान

रस्तोगी कॉलेज

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के 21 ऐसे व्यापारियों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्हें उनके योगदान के लिए ‘छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वालों में शिक्षा जगत से श्री आई.पी. मिश्रा और संतोष रुंगटा, उद्योग जगत से सुंदर बंसल, दिनकर बासोटिया, सुरेश जैन, निलाद्री शाह, अजीत सिंह और संतोष अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से कैलाश बत्रा, सुनील बालानी, महेश दरयानी, विक्की लोहाना, अनिल शर्मा, सुनील मध्यानी, कांतिलाल बोथरा, प्रकाश सांखला, जितेंद्र नाहर, सुभाष अग्रवाल, श्रीचंद बत्रा और सीए प्रदीप पाल शामिल रहे।

इन सभी को उनके व्यावसायिक योगदान, संघर्ष और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार एवं उद्योग जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और स्वदेशी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को रेखांकित करना रहा।

स्वदेशी जागरण मंच के नौ विभागों की अहम भूमिका

स्वदेशी जागरण मंच के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले नौ विभागों के माध्यम से स्वदेशी विचारधारा को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

1. स्वदेशी व्यापारी मंच: 
व्यापारियों को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ना, स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहित करना, भारतीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना तथा व्यापारियों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

2. यंग जनरेशन भारत (Young Generation Bharat):

युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है।

3. स्वदेशी वित्त सलाहकार परिषद:

चार्टर्ड अकाउंटेंट, वित्तीय सलाहकारों और अन्य वित्त पेशेवरों को एक मंच पर लाकर देश की आर्थिक व्यवस्था, स्वदेशी वित्तीय सोच और आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर काम करना।

4. भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम:

भारतीय उद्योगों, तकनीकी क्षमता, औद्योगिक नवाचार और स्वदेशी तकनीक को प्रोत्साहित करना। इसके साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के बीच समन्वय स्थापित कर भारत की औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना।

5. स्वदेशी उत्पाद प्रमाणीकरण परिषद:  स्वदेशी उत्पादों की पहचान एवं प्रमाणीकरण को प्रोत्साहित करना, ताकि उपभोक्ताओं तक भारतीय उत्पादों की जानकारी पहुंचे और स्वदेशी उत्पादों के प्रति विश्वास बढ़े।

6. सहकार भारती: सहकारिता के माध्यम से समाज का आर्थिक सशक्तीकरण करना तथा छोटे व्यापारियों, उत्पादकों और उद्यमियों को संगठित कर सहयोग आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।

7. स्वदेशी मेला:स्वदेशी उत्पादों, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों, लघु उद्योगों और स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को भारतीय उत्पादों से परिचित कराने और स्थानीय व्यापार को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाता है।

मंच के अन्य विभाग भी स्वदेशी जागरूकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय हैं।

स्वदेशी केवल खरीदारी नहीं, राष्ट्र की आर्थिक मजबूती का संकल्प

स्वदेशी जागरण मंच का संदेश है कि स्वदेशी केवल भारतीय वस्तुओं की खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के श्रमिकों, कारीगरों, किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों के परिश्रम का सम्मान करने का संकल्प है। भारतीय उत्पादों और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने से देश की आर्थिक शक्ति मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने में मदद मिल सकती है।

कार्यक्रम का आयोजन भिलाई स्थित होटल अमित पार्क में किया गया। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनसंपर्क अधिकारियों शंकर सचदेव और निरंकार सिंह ने दी।

Trending Now

Visit Website