भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

दुर्ग में चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के 3 लोग कूदकर बचाए प्राण

दुर्ग जिले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बायपास रोड पर दौड़ रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। आग की लपटें उठते देख तीनों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के सदस्य बायपास रोड से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद कार में सवार लोगों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया।

मुकेश
Sarada

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।

खाटू श्याम
Ad

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के सामने वाले हिस्से से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। काले धुएं का गुबार दूर तक नजर आ रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग भयभीत होकर घटना को देख रहे हैं।

Ad

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

गौरतलब है कि दुर्ग जिले में पिछले 48 घंटों के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। सोमवार सुबह ही हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई थी। कार मालिक राहुल प्रधान अपनी कार पार्क कर फोटो कॉपी कराने गए थे। लौटकर जैसे ही उन्होंने कार स्टार्ट की, वाहन में स्पार्किंग हुई और धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी।

इसके अलावा हाल ही में रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी की एक बोगी में आग लगने की घटना भी सामने आई थी। लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं ने जिले में सुरक्षा और वाहन रखरखाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से वाहनों की नियमित जांच कराने और किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी नजर आने पर तत्काल सावधानी बरतने की अपील की है।