कोहका पानी टंकी लीकेज की मरम्मत शुरू, भाजपा नेता शारदा गुप्ता की पहल पर निगम ने लिया संज्ञान
भिलाई। कोहका स्थित मंगल बाजार पानी टंकी में लंबे समय से हो रही पाइपलाइन लीकेज की समस्या पर आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई है। भाजपा नेता शारदा गुप्ता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए 19 जून से मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, कोहका पानी टंकी से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन व्यर्थ बह रहा था। शारदा गुप्ता ने बताया कि शांति नगर कॉलोनी के निवासी जहां एक ओर पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टंकी में लीकेज के कारण बहुमूल्य जल नालियों में बर्बाद हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जैसे ही टंकी में पानी भरता है, पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो जाता है। यह समस्या पिछले लगभग 5 वर्षों से बनी हुई थी, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।
उन्होंने इस विषय की शिकायत नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों से की, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस पहल के लिए शारदा गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय समाजसेवी टिकेंद्र कुमार एवं रमेश देशमुख ने भी बताया कि पाइपलाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी, लेकिन समय पर सुधार नहीं होने से पानी की भारी बर्बादी हो रही थी।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि नालियों में लगातार बहते पानी से जहां जल की बर्बादी हो रही थी, वहीं लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। उन्होंने इस प्रकार की समस्याओं पर स्थायी समाधान की मांग की।
शारदा गुप्ता ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और बोरिंग फेल हो रहे हैं। शिवनाथ नदी के समीप होने के बावजूद पानी की समस्या गंभीर है, जो चिंताजनक है।
उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में तालाबों का गहरीकरण किया जाए, वर्षा जल संचयन (रेन हार्वेस्टिंग) को प्रत्येक घर में अनिवार्य किया जाए तथा बरसात के पानी के संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाई जाए, ताकि भविष्य में बढ़ती आबादी के अनुसार जल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
इस मांग का समर्थन कन्हैया सोनी, रवि सिंह, निशु पांडे, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय, बृजमोहन उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, विनोद मून, विशालदीप नायर, अनिल सिंह, सुभाष शर्मा, मदन सेन, पारस जंघेल, नितेश मिश्रा, विजय साहू, राजेश सिंह, सुनील मौर्य, बंटी नाहर, जेपी घनघोरकर, संगम अग्रवाल, संतोष जायसवाल, गुरनाम सिंह, भास्कर राव, अखिलेश वर्मा, महेश वर्मा, राजेश प्रधान, गौरी चक्रवर्ती, भास्कर तिवारी, राजू, रमेश देशमुख, नेहरू साहू, छोटू पासवान, हरीशचंद्र भारती, टिंकू, संजय दुबे, गिरीश खापर्डे, दिलीप दामले, नरेश, संतोष सोनी, योगेश यदु, मुकेश, अजय प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, अफजल अहमद, प्रदीप पांडे, संचिन गुप्ता, ओपी गुप्ता, विमलेश पांडे, बसंत भारती, ओमप्रकाश यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने किया।











