छत्तीसगढ़

कोहका, में अवैध पेट्रोल पंप निर्माण के कारण खोदे गए गड्ढे को नगर निगम ने  जेसीबी लगाकर समतल किया

नगर निगम कमिश्नर से भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने शिकायत पर  निगम कमिश्नर ने मुआयना कर कार्रवाई की

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

कुरूद रोड कोहका, भिलाई में अवैध रूप से पेट्रोल पंप द्वारा खोदे गए गड्ढे के कारण  क्षेत्र की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए गया  था। निर्माण के दौरान बिजली के पोल के बिल्कुल पास गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे पोल की नींव कमजोर हो चुकी थी।

मुकेश
Sarada

यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक थी, क्योंकि कभी भी बिजली का पोल गिर सकता था, जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया था। साथ ही, इससे बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी बनी हुई थी। शिकायत के  बाद प्रशासन तत्काल हरकत में आकर समस्त गड्ढे को समतल कर दिया गया है। 
इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन पीएमओ कार्यालय तक की जा चुकी थी। 

खाटू श्याम
Ad


स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त था। लोगों का कहना है कि बिना किसी सुरक्षा मानकों का पालन किए इस प्रकार का निर्माण कार्य किया जाना सीधे तौर पर जन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

Ad

भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी हाल में पेट्रोल पंप खोलने नहीं दिया जाएगा।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नगर निगम के क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक मिश्रा ने पूरे समय खड़े रहकर गड्ढे को लेवलिंग कराया उन्होंने भी उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में पेट्रोल पंप नहीं खुलने दिया जाएगा।

शारदा गुप्ता ने प्रशासन से अपील है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। मांग करने वाले में प्रमुख रूप से जे आनंद बसंत भारती प्रशांत पासवान सुगंधी वर्मा  निर्मल भारती संतोष सोनी टाटा शोभा  रेखा ब्रंहे मनीष यश दुलानी योगेश यदु संजय शर्मा  निशु पांडे श्याम रविसिंग विनोद उपाध्याय कन्हैया सोनी  बृजमोहन उपाध्याय विरेन्द्र यादव विनोद मून विशालदीप नायर अनिल सिंह  सुभाष शर्मा मदन सेन पारस जंघेल नितेश मिश्रा विजय साहू राजेश सिंह सुनील मौर्य बंटी नाहर  जेपी घनघोरकर संगम अग्रवाल  संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह भास्कर राव अखिलेश वर्मा महेश वर्मा राजेश प्रधान गौरी चक्रवर्ती  भास्कर तिवारी   राजू  रमेश देशमुख नेहरू साहू अशोक द्विवेदी   हरीशचंद्र भारती  टिंकू संजय दुबे,  गिरीश खापर्डे दिलीप दामले, नरेश मूकेश अजय प्रसाद  नंदलाल प्रसाद अफजल अहमद प्रदीप पांडे संचिन गुप्ता ओपी गुप्ता विमलेश पांडे  ओमप्रकाश यादव सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मांग की है।