भिलाई स्टील प्लांट में स्वच्छता पखवाड़ा: अधिकारियों और ठेका सफाई मित्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच l
भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत अंतरघट प्रबंधन एकादेश और ठेका सफाई मित्र एकादेश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला भिलाई निवास के सामने स्थित पोलो मैदान में खेला गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (TA एवं CSR) श्री उत्पल दत्ता मौजूद रहे। सेफी चेयरमैन एन. के. बंछोर , छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री मोहन दास, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राजा बनर्जी, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू , पूर्व महासचिव परविंदर सिंह, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) ए. बी. श्रीनिवास,महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सौमिक डे, महाप्रबंधक (हॉर्टिकल्चर) डॉ. एन. के. जैन, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) के. के. यादव,,महा प्रबंधक ( नगर सेवाएं ) एम के साहू,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।सहायक महाप्रबंधक रमेश गुप्ता, डिप्टी मैनेजर मिलिंद बंसोड, विवेक मिश्रा, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं )श्री आर गर्ग, डिप्टी मैनेजर देवानंद चौहान, डिप्टी मैनेजर मुकुंद दास मानिकपुरी, वरिष्ठ प्रबंधक मृदुल गुप्ता, डिप्टी मैनेजर मनोज सिंह, निरीक्षक ज्ञानेंद्र पाण्डेय, नागराजू, गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रकाश बंछोर , सरतदीप, सुभाष चंद्र महा राणा, बिश्वनाथ देवागन, लोकेश कुमार बघेल सेक्शन ऑफिसर राजेश शर्मा
समेत लगभग 300 अधिकारी, कर्मचारी और ठेका सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज की।
मैच की रोचक कमेंट्री राजा बनर्जी, गोपाल कृष्ण वर्मा और डी. के. मिश्रा ने संभालीl मैच मे empiring आनंद तथा जीवन ने कियां ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत कार्यपालक निदेशक (HR) श्री पवन कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया, टॉस कराया और स्वयं बल्लेबाजी कर प्रतीकात्मक रूप से मैच की शुरुआत की।
श्री पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “स्वच्छता पखवाड़े के इस आयोजन के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र ने साफ संदेश दिया है कि हमारे ठेका सफाई मित्र सिर्फ श्रमिक नहीं, हमारी टीम के सम्मानित साथी हैं।” उन्होंने कहा, “मैनेजमेंट और सफाई मित्रों के बीच खेले जा रहे इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच से न केवल अपनापन और भरोसा बढ़ेगा, बल्कि पूरी कार्यसंस्कृति में सम्मान, संवेदनशीलता और साझेदारी का भाव भी सुदृढ़ होगा।
”उन्होंने आगे कहा, “ठेका सफाई मित्र भी हमारे अपने साथी हैं lस्वच्छता पखवाड़ा केवल प्रतीकात्मक अभियान नहीं, बल्कि सम्मान, सहभागिता और साझेदारी का सशक्त अभियान है।”मुख्य महाप्रबंधक श्री उत्पल दत्ता अधिकारी एकादेश के कप्तान के रूप में मैदान में उतरे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र सामाजिक रूप से संवेदनशील और मानवीय दृष्टि वाला संस्थान है, जहां टीम वर्क की भावना के साथ मिलकर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।अधिकारी एकादेश की पारी की शुरुआत कप्तान उत्पल दत्ता ने की। निर्धारित 10 ओवर में अधिकारी एकादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए।
जवाब में ठेका सफाई मित्रों की टीम ने संयम और दमखम दिखाते हुए 9.2 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और मैच पर कब्जा जमाया।ठेका सफाई मित्रों के दमदार सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए मनोज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि टीम की कमान कप्तान ओम प्रकाश ने संभाली। जीत की खुशी में विभिन्न अधिकारियों की ओर से ठेका सफाई मित्रों को कुल 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया गया।पूरे आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, सम्मान और सौहार्द का सशक्त संदेश दिया गया तथा मैनेजमेंट और ठेका सफाई मित्रों के बीच टीम भावना, संवाद और विश्वास को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर बल दिया गया।