Breaking News
महिला आरक्षण के नाम पर राजनैतिक भ्रम फैला रही भाजपा :-मोनेश बंछोर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़के भोजराज सिन्हा, बोले—महिलाओं के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं,विपक्ष पर तीखा हमला... छावनी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और बैट से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही ज़ारी,ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार, नगदी एवं मोबाइल जप्त “सिस्टम फेल या जानबूझकर चुप्पी?“चुनाव लंबित, अफीम खेती ठंडे बस्ते में: प्रशासन की निष्क्रियता पर भड़के मुकेश चंद्राकर” "19 अप्रैल को जय परशुराम के जयकारों से गूंजेगा भिलाई: “न्यू खुर्सीपार परशुराम धाम बनेगा आस्था का महाकेंद्र...,भव्य जयंती समारोह की तैयारियां तेज” Agniveer Recruitment Free Coaching: अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में फ्री कोचिंग,ऐसे करें आवेदन... लोकसभा में अटका महिला आरक्षण संशोधन बिल, दो-तिहाई बहुमत के अभाव में गिरा प्रस्ताव भिलाई में सिगरेट को लेकर बवाल: कैरम सेंटर में सिगरेट विवाद बना जानलेवा, गला दबाकर व धारदार हथियार से हमला...,आरोपी गिरफ्तार भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व वाहन जप्त भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: ईपीएफ नॉन-रिफंडेबल लोन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन,18 अप्रैल से मिलेगी सुविधा शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का नतीजा: मां सारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों की उड़ान, 97% रिजल्ट से बढ़ाया गौरव कर्ज लेने में रायपुर सबसे आगे, कई जिले पीछे: बैंकिंग आंकड़ों ने खोली विकास की असल तस्वीर, पढ़े पूरी खबर राहत की खबर: खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण...,कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल आम नागरिकों के लिए पुनः खोले गए,यातायात पूरी तरह बहाल,देखिए वीडियो केन्द्रीय मंत्री के नाम पर ब्लैकमेलिंग: कथित पत्रकार पर FIR, भिलाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: शारदा गुप्ता भिलाई के हुडको क्षेत्र में आग का तांडव, गैरेजों में लगी आग, नई कार खाक,देखें वीडियो के डी पब्लिक स्कूल का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ लहराया परचम,यशी देवांगन अव्वल, भिलाई में बैसाखी उत्सव की धूम: कालीबाड़ी सेक्टर-6 में बैसाखी पर भव्य आयोजन, समाज और जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता नारी शक्ति वंदन अधिनियम को RTI प्रकोष्ठ का समर्थन, 33% आरक्षण से बदलेगा सियासी परिदृश्य: मदन सेन रुंगटा पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रों ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई ने सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम (2025–26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया “मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम: “शारदा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन..., 100% परिणाम, रूनल चंद्राकर बनी टॉपर” “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम: “CBSE 10वीं में शकुन्तला विद्यालय का दमदार प्रदर्शन, 98.6% परिणाम” RTE भुगतान पर टकराव: RTE प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूलों का आंदोलन तेज,17 को काली पट्टी, 18 को तालाबंदी कांग्रेस में अहम नियुक्ति: रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी गर्मी का कहर: बच्चों की जान पर खतरा...,MIC मेंबर सीजू एंथोनी ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन, 20 अप्रैल से छुट्टी का दिया आश्वासन एमजीएम पब्लिक स्कूल ने रचा कीर्तिमान: 100% रिजल्ट, 14 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए Outstanding Performance in Class 10 CBSE Results भूपेश बघेल सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में बनाए गए शिक्षा के स्मारक को 1500 रू शुल्क लेकर ध्वस्त करना चाहती है भाजपा सरकार भिलाई में तेज रफ्तार का आतंक: BSP जीएम की कार डिवाइडर से टकराई,कार के परखच्चे उड़े भिलाई के जवाहर मार्केट में मॉकड्रिल: चेम्बर की पहल पर व्यापारियों को मिला सुरक्षा प्रशिक्षण कोहका क्षेत्र को स्मृति नगर चौकी से स्थानांतरित कर वैशाली नगर थाना में विलय किए जाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक में UCC कमेटी गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्रेशन में छूट समेत 9 अहम फैसले थाना सुपेला: दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही – अंतरजिला मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 वाहन बरामद सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: Pawan Khera की ट्रांजिट बेल पर ब्रेक, बढ़ी गिरफ्तारी की आशंका भीषण गर्मी पर कांग्रेस का वार: स्कूलों में छुट्टी या समय बदलने की मांग भिलाई में चोरों का तांडव: वकील समेत 4 घरों में चोरी, लाखों का माल साफ मस्तूरी गोलीकांड: फरार कांग्रेस नेता के घर आधी रात पुलिस रेड, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन वोरा ने कहा:- “प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित,अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं" डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दुर्ग में निकली विशाल रैली, दुर्ग कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई भिलाई ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचा, जहां उन्होंने महंत डॉ रामसुंदर दास जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: NDA विधानमंडल दल के नेता चुने गए, कल लेंगे बिहार के CM पद की शपथ भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: स्लैग ले जाते समय लोडर में लगी आग,जलकर खाक हुआ जेसीबी कांग्रेस ने कसी कमर: चुनावी रण की तैयारी,सुपेला कोसा नगर ब्लाक में कांग्रेस बूथ कमेटी गठन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति Raipur: नकली दवाओं का काला खेल उजागर, इंदौर से रायपुर तक फैला नेटवर्क, तीन आरोपी गिरफ्तार भिलाई में थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार अपोलो कॉलेज अंजोरा में दुर्ग पुलिस का जागरूकता सेमिनार: नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष मार्गदर्शन दुर्ग में डबल मिस्ट्री: बढ़ी बेचैनी...,शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिला, दुर्ग में एक ही दिन दो संदिग्ध मौतों से सनसनी,बढ़ाई पुलिस की चुनौती
• महिला आरक्षण के नाम पर राजनैतिक भ्रम फैला रही भाजपा :-मोनेश बंछोर • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़के भोजराज सिन्हा, बोले—महिलाओं के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं,विपक्ष पर तीखा हमला... • छावनी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और बैट से वार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार • दुर्ग पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही ज़ारी,ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार, नगदी एवं मोबाइल जप्त • “सिस्टम फेल या जानबूझकर चुप्पी?“चुनाव लंबित, अफीम खेती ठंडे बस्ते में: प्रशासन की निष्क्रियता पर भड़के मुकेश चंद्राकर” • "19 अप्रैल को जय परशुराम के जयकारों से गूंजेगा भिलाई: “न्यू खुर्सीपार परशुराम धाम बनेगा आस्था का महाकेंद्र...,भव्य जयंती समारोह की तैयारियां तेज” • Agniveer Recruitment Free Coaching: अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में फ्री कोचिंग,ऐसे करें आवेदन... • लोकसभा में अटका महिला आरक्षण संशोधन बिल, दो-तिहाई बहुमत के अभाव में गिरा प्रस्ताव • भिलाई में सिगरेट को लेकर बवाल: कैरम सेंटर में सिगरेट विवाद बना जानलेवा, गला दबाकर व धारदार हथियार से हमला...,आरोपी गिरफ्तार • भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि व वाहन जप्त • भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: ईपीएफ नॉन-रिफंडेबल लोन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन,18 अप्रैल से मिलेगी सुविधा • शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का नतीजा: मां सारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों की उड़ान, 97% रिजल्ट से बढ़ाया गौरव • कर्ज लेने में रायपुर सबसे आगे, कई जिले पीछे: बैंकिंग आंकड़ों ने खोली विकास की असल तस्वीर, पढ़े पूरी खबर • राहत की खबर: खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण...,कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल आम नागरिकों के लिए पुनः खोले गए,यातायात पूरी तरह बहाल,देखिए वीडियो • केन्द्रीय मंत्री के नाम पर ब्लैकमेलिंग: कथित पत्रकार पर FIR, भिलाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर • नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: शारदा गुप्ता • भिलाई के हुडको क्षेत्र में आग का तांडव, गैरेजों में लगी आग, नई कार खाक,देखें वीडियो • के डी पब्लिक स्कूल का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ लहराया परचम,यशी देवांगन अव्वल, • भिलाई में बैसाखी उत्सव की धूम: कालीबाड़ी सेक्टर-6 में बैसाखी पर भव्य आयोजन, समाज और जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को RTI प्रकोष्ठ का समर्थन, 33% आरक्षण से बदलेगा सियासी परिदृश्य: मदन सेन • रुंगटा पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, छात्रों ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास • एम.जी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई ने सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम (2025–26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया • “मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास का परिणाम: “शारदा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन..., 100% परिणाम, रूनल चंद्राकर बनी टॉपर” • “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम: “CBSE 10वीं में शकुन्तला विद्यालय का दमदार प्रदर्शन, 98.6% परिणाम” • RTE भुगतान पर टकराव: RTE प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूलों का आंदोलन तेज,17 को काली पट्टी, 18 को तालाबंदी • कांग्रेस में अहम नियुक्ति: रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी • गर्मी का कहर: बच्चों की जान पर खतरा...,MIC मेंबर सीजू एंथोनी ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन, 20 अप्रैल से छुट्टी का दिया आश्वासन • एमजीएम पब्लिक स्कूल ने रचा कीर्तिमान: 100% रिजल्ट, 14 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए • Outstanding Performance in Class 10 CBSE Results • भूपेश बघेल सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में बनाए गए शिक्षा के स्मारक को 1500 रू शुल्क लेकर ध्वस्त करना चाहती है भाजपा सरकार • भिलाई में तेज रफ्तार का आतंक: BSP जीएम की कार डिवाइडर से टकराई,कार के परखच्चे उड़े • भिलाई के जवाहर मार्केट में मॉकड्रिल: चेम्बर की पहल पर व्यापारियों को मिला सुरक्षा प्रशिक्षण • कोहका क्षेत्र को स्मृति नगर चौकी से स्थानांतरित कर वैशाली नगर थाना में विलय किए जाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन • CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक में UCC कमेटी गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्रेशन में छूट समेत 9 अहम फैसले • थाना सुपेला: दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही – अंतरजिला मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 वाहन बरामद • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: Pawan Khera की ट्रांजिट बेल पर ब्रेक, बढ़ी गिरफ्तारी की आशंका • भीषण गर्मी पर कांग्रेस का वार: स्कूलों में छुट्टी या समय बदलने की मांग • भिलाई में चोरों का तांडव: वकील समेत 4 घरों में चोरी, लाखों का माल साफ • मस्तूरी गोलीकांड: फरार कांग्रेस नेता के घर आधी रात पुलिस रेड, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन • वोरा ने कहा:- “प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित,अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं" • डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दुर्ग में निकली विशाल रैली, दुर्ग कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत • भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई • भिलाई ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचा, जहां उन्होंने महंत डॉ रामसुंदर दास जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। • सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: NDA विधानमंडल दल के नेता चुने गए, कल लेंगे बिहार के CM पद की शपथ • भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: स्लैग ले जाते समय लोडर में लगी आग,जलकर खाक हुआ जेसीबी • कांग्रेस ने कसी कमर: चुनावी रण की तैयारी,सुपेला कोसा नगर ब्लाक में कांग्रेस बूथ कमेटी गठन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति • Raipur: नकली दवाओं का काला खेल उजागर, इंदौर से रायपुर तक फैला नेटवर्क, तीन आरोपी गिरफ्तार • भिलाई में थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार • अपोलो कॉलेज अंजोरा में दुर्ग पुलिस का जागरूकता सेमिनार: नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर विशेष मार्गदर्शन • दुर्ग में डबल मिस्ट्री: बढ़ी बेचैनी...,शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक का शव मिला, दुर्ग में एक ही दिन दो संदिग्ध मौतों से सनसनी,बढ़ाई पुलिस की चुनौती
Chhattisgarh Ki Awaaz
राजनीति

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक में UCC कमेटी गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्रेशन में छूट समेत 9 अहम फैसले

April 15, 2026 1920
मैत्री विद्या निकेतन
MGM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

kd school
Ad

1 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया तथा समिति के सदस्यों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया गया।  

Sarada

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण एवं पारिवारिक मामलों से संबंधित विवादों में विभिन्न धर्मों के अनुसार अलग-अलग पर्सनल लॉ लागू हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत राज्य को सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्देश दिया गया है। अलग-अलग कानूनों के कारण वैधानिक प्रक्रिया में असमानता उत्पन्न होती है, जिससे न्याय प्रक्रिया जटिल होती है। ऐसे में कानून को सरल, एकरूप और न्यायसंगत बनाने के लिए Uniform Civil Code लागू करना आवश्यक माना जा रहा है, जिससे धार्मिक और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा।

MGM
खाटू श्याम
Ad

इसी दिशा में छत्तीसगढ़ में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है, जो राज्य के नागरिकों, संगठनों एवं विशेषज्ञों से व्यापक सुझाव लेकर Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करेगी। यह समिति वेब पोर्टल के माध्यम से फीडबैक भी आमंत्रित कर सकती है। समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार प्रारूप को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मंत्रिपरिषद से अनुमोदन के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे राज्य में एक समान और पारदर्शी नागरिक कानून व्यवस्था स्थापित हो सके।

Ad

2. मंत्रिपरिषद ने महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन पर लगने वाले शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति अर्जन के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस निर्णय से सरकार को लगभग 153 करोड़ रुपये राजस्व की कमी होगी, लेकिन महिला सशक्तीकरण के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम माना गया है। 
3. मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसके तहत उन्हें जीवनकाल में एक बार छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर 25 लाख रूपए तक की संपत्ति (भूमि/भवन) क्रय करने पर देय स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान किया जाएगा। देश सेवा में समर्पित सैनिकों का जीवन प्रायः स्थानांतरण और अस्थायित्व से भरा होता है, जिसके बाद वे स्थायी निवास के लिए संपत्ति क्रय करते हैं, ऐसे में यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करेगा। 
4 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस संशोधन से सेवा क्षेत्र को आबंटन हेतु स्पष्ट वैधानिक पात्रता मिलेगी। भूमि आवंटन प्रावधानों में न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा का तार्किक सामंजस्य स्थापित होगा। लैंड बैंक भूखण्डों हेतु एप्रोच रोड का वैधानिक प्रावधान किया गया है। NBFC सहित वित्तीय संस्थाओं को सम्मिलित करने से उद्योगों के लिए ऋण उपलब्धता के विकल्प बढ़ेंगे। कंपनियों में शेयर धारिता परिवर्तन से संबंधित प्रावधानों में व्यावहारिक स्पष्टता आएगी और Ease of Doing Business सुनिश्चित होगा। PPP मॉडल के लिए स्पष्ट प्रावधान से निजी निवेश एवं औद्योगिक अवसंरचना विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

अयूब
अग्रेसन

5 छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 में संशोधन का अनुमोदन किया गया। अब केन्द्र अथवा राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम जैसे छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड को रेत खदानें आरक्षित की जा सकेगी। इससे पट्टेदार के एकाधिकार के फलस्वरूप उत्पन्न रेत की आपूर्ति-संकट में कमी आएगी तथा दुर्गम क्षेत्रों में रेत खदानों के सुगम संचालन सहित रेत की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।  

6. मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 में व्यापक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस संशोधन का उद्देश्य खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, नियंत्रण और राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करना है, अवैध खनन को रोकना तथा प्रक्रिया का सरलीकरण करना है।
गौण खनिज की ऐसी खदाने जो अकारण बंद रहती है अथवा शिथिल रहती है, में कठोर प्रावधान लाया गया है। अब इन खदानों के अनिवार्य भाटक दर में 30 वर्षाें के बाद वृद्धि की गई है। इन खदानों को व्यपगत (लैप्स) घोषित किए जाने संबंधी कठोर प्रावधानों को नियमों में शामिल किया गया है, जिसके फलस्वरूप ऐसी खदानों का संचालन अनिवार्य रूप से किये जाने की बाध्यता सुनिश्चित हो सकेगी। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण पर कठोर दंड का प्रावधान किया गया है, जिसमें न्यूनतम जुर्माना 25 हजार रूपए निर्धारित किया गया है, जो कि 5 लाख रूपए तक भी हो सकता है। अवैध परिवहन के मामलों में सुपुर्दगी दिए जाने हेतु जमानत राशि का भी निर्धारण किया गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्र संबंधी प्रावधान को पूरे प्रदेश में एकसमान लागू किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त उत्खनन पट्टों के समामेलन, अनुबंध पश्चात भू-प्रवेश एवं पर्यावरणीय शर्तों के अनुरूप संचालन जैसे प्रावधानों को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित दोहन और राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण को बल मिलेगा।

7. मंत्रिपरिषद द्वारा दुधारू पशु प्रदाय संबंधी पायलट प्रोजेक्ट योजना में समस्त सामाजिक वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने संबंधी संशोधन तथा एनडीडीबी के साथ निष्पादित एमओयू की संबंधित कंडिका में संशोधन का अनुमोदन किया गया। इससे अनुसूचित जनजाति वर्ग सहित सभी सामाजिक वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सकेगा जिससे उनके स्वरोजगार और आय में वृद्धि होगी तथा प्रदेश के सर्वांगीण, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहयोग प्राप्त हो सकेगा। 
8 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने हेतु आवश्यक टीकाद्रव्यों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए National Dairy Development Board (NDDB) की सब्सिडरी कंपनी Indian Immunologicals Limited, हैदराबाद से टीकों की खरीदी किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। निविदा प्रक्रिया में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा न बन पाने एवं जेम पोर्टल पर दर उपलब्ध न होने के कारण टीकों की समय पर आपूर्ति में बाधा आ रही थी, जिससे पशुओं का नियमित टीकाकरण प्रभावित हो रहा था। निर्णय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनवरी 2027 तक आवश्यक टीकाद्रव्यों का क्रय उक्त एजेंसी से किया जाएगा, जिससे पशुओं में रोगों की रोकथाम, मृत्यु दर में कमी, पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा तथा दुग्ध, अंडा एवं मांस उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी।

9. मंत्रिपरिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके तहत मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के प्रावधानों के अनुरूप छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के बीच पेंशन दायित्वों के प्रभाजन के संदर्भ में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्व वर्षों में किए गए 10,536 करोड़ रूपए के आधिक्य पेंशन भुगतान की राशि की वापसी पर सहमति दी गई। बैंकों द्वारा पूर्व में हुए त्रुटिपूर्ण लेखांकन के कारण यह अतिरिक्त भुगतान हुआ था, जिसका पुनर्मिलान एवं सत्यापन संयुक्त दल द्वारा किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2,000 करोड़ रूपए की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदान की जा चुकी है तथा शेष 8,536 करोड़ रूपए की राशि आगामी 6 वार्षिक किश्तों में दी जाएगी। मंत्रिपरिषद ने इस व्यवस्था को स्वीकार करते हुए वित्त विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकृत किया है। 
इसके अतिरिक्त मंत्रिपरिषद की बैठक में आगामी खरीफ सीजन हेतु उर्वरक की व्यवस्था तथा राज्य में LPG गैस की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई।

Visit Website