उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम: शकुन्तला विद्यालय का 98.6% शानदार परिणाम
भिलाई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CBSE), नई दिल्ली द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 10) का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। इस परीक्षा में रामनगर, भिलाई स्थित शकुन्तला विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.6 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया और “कम व्यय में सर्वोत्तम शिक्षा” के अपने संकल्प को सार्थक किया।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय से कुल 208 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से अधिकांश ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम में आराधना जायसवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मिहिर गर्ग एवं अदिति पटेल ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशीष कुमार साहू एवं रीना गायकवाड़ ने 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में सौरभ कुमार साव ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान और आर्यन पटेल ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में चित्राक्षी वर्मा (92.8%), यामिनी चंद्रा (92.6%), पलाश देवांगन (92.4%), सुप्रिया चौरसिया (92%), नील प्रेमचंदानी (91.4%), जीत कुमार शर्मा (91%), प्रियांशु कुमार चौधरी (90.8%), गुंजन साहू (90.4%) तथा समीर पाण्डेय (90.4%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उच्चतम अंक अर्जित किए, जिनमें अंग्रेजी में 98, हिन्दी में 95, गणित एवं विज्ञान में 97-97, सामाजिक विज्ञान एवं आईटी में 99-99, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 तथा मार्केटिंग में 99 अंक प्रमुख रहे।
उत्कृष्ट परिणाम पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य विपिन कुमार, उपप्राचार्या एवं समस्त शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने पालकों से अपने बच्चों की उच्च शिक्षा में निरंतर सहयोग करने की अपील की।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी हर्ष व्यक्त किया गया। प्रबंधक ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली) सहित सभी इंजार्ज एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी उत्तम से अतिउत्तम परिणाम की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।